पीला पुखराज धारण करने से होते हैं कई लाभ


By Ashish Mishra10, Mar 2024 07:38 PMjagran.com

पुखराज धारण करना

यह बृहस्पति ग्रह का रत्न होता है। इसे धारण करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और कार्यों में सफलता भी मिलती है। आइए जानते हैं कि पुखराज धारण करने से क्या लाभ होते हैं?

किस राशि के जातक पुखराज धारण करें?

पुखराज रत्न को मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को धारण करना चाहिए। पुखराज धारण करने से इन राशि के जातकों को लाभ होगा।

रोगों से छुटकारा

पुखराज धारण करने से कई तरह के रोग दूर होने लगते हैं। इसे धारण करने से गला रोग, सीने में दर्द और हृदय से जुड़े रोग दूर होने लगते हैं।

क्रोध को कंट्रोल करना

अगर आपको बहुत ज्यादा क्रोध आता है तो पुखराज धारण करें। इसे पहनने से क्रोध कम होने लगता है और व्यक्ति के दयालुपना आने लगता है।

नींद को बेहतर करना

अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या होती है तो पुखराज रत्न धारण करें। इसे धारण करने से बेहतर नींद आती है।

धार्मिक कार्यों में रुचि

अगर आपका मन धार्मिक कार्यों में मन नहीं लगता है तो पुखराज रत्न धारण करें। इसे धारण करने से अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को पुखराज धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।

इस दिन धारण करें

पुखराज रत्न को गुरुवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। इसे गंगाजल या दूध में स्नान करवाकर गुरु के बीज मंत्र का जाप करते हुए धारण करना चाहिए।

पढ़ते रहें

राशि के अनुसार रत्न धारण करने के बारे जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ