दिवाली का पावन पर्व धनतेरस के दिन से शुरू होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है।
इस दिन खरीदारी करना शुभ मानी जाती है। इस दिन लोग नई चीज खरीदते हैं। लोग बर्तन, सोना, चांदी, गैजेट्स आदि की खरीदारी इस दिन करते हैंं।
ऐसे में अगर आप भी कुछ चीजों की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो ये चीजें आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
इस दिन चांदी का सिक्का खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इस सिक्के को लाने से घर में धन-धान्य बढ़ता है।
इस दिन गोमती चक्र लाना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन घर में गोमती चक्र लाएं, और शाम में पूजा करें। पूजा के बाद गोमती चक्र को तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर रखें।
शंख का शास्त्रों में विशेष महत्व है। इस दिन घर में शंख लाएं और पूजा करें, इससे घर के आर्थिक संकट दूर होते हैं।
अगर कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो धनतेरस के दिन मोबाइल फोन, लैपटॉप, ईयरफोन आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
धनतेरस के शुभ अवसर पर किचन का सामान खरीद सकते हैं। इस दिन डिनर सेट, टी पॉट आदि की खरीदारी की जा सकती है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com