वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है, वहीं इनकी अनदेखी करने पर वास्तु दोष लगता है।
वास्तु में कुछ चीजों का जिक्र है, जिनको घर लाने से सुख-समृद्धि आती है। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बात करेंगे।
वास्तु शास्त्र में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व बताया गया है, इसे घर लाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। घर में शंख लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
घर में दक्षिणावर्ती शंख लाने से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस शंख को पूजा घर में स्थापित करें और पूजा करें।
घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए गोमती चक्र लाएं, माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए 11 गोमती चक्र लाएं और इसे लाल या पीले कपड़े में लपेटकर पैसे रखने के स्थान पर रखें, ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।
घर में खुशहाली के लिए तांबे का सूर्य लाएं। इसे घर में लाने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
वास्तु शास्त्र में कछुए को खुशहाली का प्रतीक बताया गया है, इसे घर में लाने से सुख-समृद्धि आती है। इसे ऑफिस में भी रख सकते हैं। इसको लाने से बिजनेस में बढ़ोतरी होती है।
घर में मोर पंख लाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे घर में लाने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM