इस पौधे का धार्मिक और स्वास्थ्य में विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि सर्दी के मौसम में तुलसी को सूखने से कैसे बचाया जा सकता है?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे को घर में लगाने पर धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कई बार सर्दी के मौसम में तुलसी के पौधे सूखने लगते हैं। इस पौधे का सूखना घर में अशुभ संकेत हो सकता है। इसे हरा-भरा रखना चाहिए।
कई लोग सर्दी के मौसम में तुलसी के पौधे पर ज्यादा पानी डाल देते हैं। ऐसा करने से पौधा मुरझा सकता है। अगर पौधे के पास ज्यादा नही हो तो सूखी मिट्टी डाल देना चाहिए।
अक्सर लोग तुलसी के पौधे पर सुबह के समय ही पानी डालने लगते हैं। ऐसा करने से पौधा सूख सकता है। पौधे के पास सूखा दिखने पर ही पानी डालना चाहिए।
तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए गोबर के खाद का उपयोग करना चाहिए। इसे सूखाकर पौधे के पास की मिट्टी को खोदकर डाल दें। ऐसा करने से तुलसी का पौधा रहा बना रहता है।
तुलसी के पौधे पर ओस पड़ने से नुकसान हो सकता है। सर्दी के मौसम में ओस पड़ने से पहले पौधे को सूती कपड़े से ढक देना चाहिए।
घर में इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ