घर में लगाएं ये 5 पौधे, नहीं होगी पैसों की कमी


By Mahak Singh20, Dec 2022 05:41 PMjagran.com

पेड़-पौधे

पेड़-पौधे न केवल हरियाली के प्रतीक हैं, बल्कि ये घर में सुख-शांति के भी प्रतीक हैं।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से धन की प्राप्ति होती है।

हल्दी का पौधा

हल्दी का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है, माना जाता है कि इसे घर में लगाने से बरकत आती है, रोजाना इसकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

तुलसी

तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, कहा जाता है कि इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है।

शमी

वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को भाग्यशाली माना जाता है, माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

बांस का पौधा

बांस का पौधा घर में लगाना शुभ होता है, माना जाता है कि इसे ईशान कोण या उत्तर दिशा में लगाने से धन की प्राप्ति होती है।

क्रासुला

क्रासुला को घर में लगाने से सफलता प्राप्त होती है।