बिस्‍तर के नीचे न रखें ये 4 चीजें, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra01, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

बिस्तर के नीचे सामान रखना

कई लोग रात में सोते समय बिस्तर के नीचे कोई न कोई सामान रख देते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि बिस्तर के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?

वास्तु शास्त्र

इस शास्त्र में घर में रखने वाली शुभ और अशुभ चीजों के बारे में बताया गया है। वास्तु के नियमों का पालन न करने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कंगाली का सामना करना

कई ऐसी चीजें होती हैं जिसे बिस्तर के नीचे रखने से कंगाली का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, वास्तु दोष होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

पुराने कपड़े न रखें

कभी भी बिस्तर के नीचे पुराने कपड़े नहीं रखने चाहिए। ये कपड़े नकारात्मक के प्रतीक होते हैं। इसे रखने से घर में नकारात्मकता फैल जाती है।

कूड़ा-करकट न रखें

बेड के नीचे कूड़ा-करकट नहीं रखना चाहिए। इसे रखने से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

ज्वैलरी न रखें

बिस्तर के नीचे ज्वैलरी रखने से बचना चाहिए। इसे रखने से जीवन में परेशानियां का कर सकते हैं और घर में कंगाली आ सकती है।

जूते-चप्पल न रखें

कई लोग बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल रख देते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नींद में भी बाधा आ सकती है।

गृह क्लेश का सामना करना

वास्तु के अनुसार, बिस्तर के नीचे इन चीजों को रखने से गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की तरक्की रुक सकती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ