लड्डू गोपाल को किन चीजों से स्नान कराना चाहिए?


By Ashish Mishra14, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

घर में लड्डू गोपाल रखना

अक्सर घरों में लड्डू गोपाल देखने को मिल जाते हैं। रोजाना इनकी पूजा करने से जीवन में परेशानी नहीं आती है। आइए जानते हैं कि गोपाल को किन चीजों से स्नान कराना चाहिए?

लड्डू गोपाल की पूजा करें

रोजाना स्नान करने के बाद लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए। इससे गोपाल जी प्रसन्न होते हैं और भक्त के ऊपर अपनी कृपा बरसाते हैं।

लड्डू गोपाल को स्नान कराएं

पूजा करते समय सबसे पहले लड्डू गोपाल को स्नान कराना चाहिए। इसके बाद पवित्र वस्त्र पहनाकर भोग लगाएं। गोपाल को स्नान कराते समय कई चीजों को शामिल करना चाहिए।

गोपी चंदन से स्नान कराएं

लड्डू गोपाल को गोपी चंदन बेहद प्रिय है। इससे स्नान कराने पर गोपाल प्रसन्न होते हैं और उनकी शुद्धता बनी रहती है।

पंचामृत से स्नान कराएं

लड्डू गोपाल को पंचामृत यानी दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी से स्नान करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके बाद पंचामृत को प्रसाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

केसर से स्नान कराएं

लड्डू गोपाल को स्नान कराते समय केसर का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और जीवन में खुशहाल रहता है।

लड्डू गोपाल को भोग लगाएं

रोजाना स्नान कराने के बाद लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री, बूंदी के लड्डू, खीर और हलवे का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, रसोई में बने सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए।

परिवार में सुख-समृद्धि

रोजाना लड्डू गोपाल पूजा करने और भोग लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ