सुबह उठते ही इन चीजों को देखना होता है अशुभ


By Amrendra Kumar Yadav04, Aug 2024 06:32 PMjagran.com

सुबह की शुरुआत

ऐसा कहा जाता है कि सुबह की शुरुआत जैसी होती है, पूरा दिन वैसे ही गुजरता है। इसलिए सुबह कुछ चीजों का देखना बहुत शुभ माना जाता है।

न देखें ये चीजें

कुछ ऐसी भी चीजें बताई गईं हैं, जिनको सुबह देखना अशुभ माना जाता है और इन्हें देखने से धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उठते ही न देखें शीशा

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही शीशा देखते हैं, जबकि ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है।

आती है नेगेटिविटी

सुबह उठते ही शीशा देखने से नेगेटिविटी आती है और कार्यों में सफलता का सामना करना पड़ता है।

गंदे बर्तन न देखें

सुबह उठते ही गंदे बर्तन देखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रात में ही साफ करें बर्तन

ऐसे में रात में ही बर्तन धोने की सलाह दी जाती है। घर में साफ-सफाई रखने से पॉजिटिविटी आती है।

बंद घड़ी न देखें

सुबह-सुबह बंद घड़ी भी नहीं देखनी चाहिए। घर में यदि कोई बंद घड़ी है तो उसे सही करवा लें या फिर फेंक दें। इसे देखने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

न देखें परछाई

सुबह उठकर परछाई देखना भी अशुभ माना जाता है, इससे नेगेटिविटी आती है और कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। इसलिए सुबह किसी की परछाई नहीं देखनी चाहिए।

सुबह-सुबह इन चीजों को देखना अशुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com