गरुड़ पुराण की ये 5 बातें बना देगी अमीर


By Ashish Mishra13, Feb 2024 12:36 PMjagran.com

गरुड़ पुराण

पुराणों में बताया गया है कि इंसान जैसा कर्म करता है उसको वैसा फल मिलता है। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिसे अपनाने से व्यक्ति अमीर होने लगता है।

अच्छे कर्म करना

जीवन में अच्छे कर्म ही आपको महान बनाता है। बुरे कर्म करने वालों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए।

गरुड़ पुराण में बताई गई बातें

अगर आप जीवन में परेशानियां का सामना कर रहे हैं तो गरुड़ पुराण में बताई गई बातों का ध्यान दें। इन बातों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलता है।

कुलदेवता की पूजा करना

गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर आप जीवन में धन या अन्य परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो कुल देवता की पूजा करें। ऐसा करने से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

भगवान को भोग लगाना

घर में भोजन बनने के बाद सबसे पहले भगवान को भोग लगाना चाहिए। जिस घर में ऐसा होता है उस घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है।

जरूरतमंद लोगों को भोजन दान करना

जीवन में परेशानियां का सामना कर रहे लोगों को जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

ध्यान करना

मन को शांत करने और तनाव से बचने के लिए ध्यान करना जरूरी होता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रोजाना ध्यान करने से क्रोध कम होने लगता है।

धार्मिक ग्रंथ पढ़ें

अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए रोजाना धार्मिक ग्रंथों को पढ़ना चाहिए। यह ज्ञान आपको जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ