बसंत पंचमी के दिन दान करें ये चीजें, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न


By Ashish Mishra13, Feb 2024 12:22 PMjagran.com

बसंत पंचमी

माघ मास में पड़ने वाले इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

बसंत पंचमी कब है?

यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। इस तिथि का समापन 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर होगा।

दान करना

बसंत पंचमी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। इस दौरान कुछ चीजों को दान करना चाहिए इससे मां सरस्वती प्रसन्न होने लगती है।

पढ़ाई से जुड़ी चीजों का दान करना

बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे कॉपी और किताब का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है।

पीले रंग की चीजों का दान करना

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इसके अलावा मां सरस्वती को पीला रंग बेहद पसंद होता है। इस दिन पीले रंग की चीजें दान करना चाहिए।

फूल का दान करना

मां सरस्वती की पूजा करते समय फूल अर्पित करना चाहिए। इस दिन किसी भी फूल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे वाणी और बुद्धि की वृद्धि होती है।

वस्त्र दान करना

बसंत पंचमी के दिन कन्या या ब्राह्मण को वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियां आने लगती है। इसके साथ ही मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है।

मीठे पीले चावल अर्पित करें

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को मीठे पीले चावल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को प्रसाद का वितरण करना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ