सनातन धर्म में करवा चौथ का पर्व बेहद ही विशेष माना जाता है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ व्रत के दौरान क्या पहनना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दौरान विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।
अक्सर करवा चौथ के मौके पर महिलाएं सोचती हैं कि क्या पहनें। कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे पहनना जरूरी होता है।
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को लाल, गुलाबी, पीला, हरा और महरून रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं को लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार की चीजें जैसे- चूड़ी, बिंदी, बिछिया, पायल, सिंदूर, आलता और मेंहदी आदि पहनना चाहिए।
करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को मंगलसूत्र पहनना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का पूजा फल मिलता है और पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
इस दौरान थाली में चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई और गंगाजल जरूर रखें। पूजा में इन चीजों के उपयोग से व्रत का पूरा फल मिलता है।
पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ