दशहरा पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनोकामना


By Ashish Mishra11, Oct 2024 01:16 PMjagran.com

दशहरा 2024

हिंदू धर्म में दशहरे का विशेष महत्व होता है। इसी दिन पूजा-पाठ करने का विधाान होता है। आइए जानते हैं कि दशहरा पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

दशहरा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा की जाती है।

दशहरा शुभ मुहूर्त

आश्विन माह में दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा।

दशहरा पर मंत्र का जाप

इस दिन मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है।

श्री राम गायत्री मंत्र

दशहरे दिन पूजा करते समय ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धीमहि तन्नो रामः प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

भगवान राम के आशीर्वाद के लिए मंत्र

दशहरा के दिन ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से भगवान श्री राम का आशीर्वाद मिलता है।

धन प्राप्ति के लिए मंत्र

धन की कमी का सामना कर रहे जातकों को ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए।

कार्य में सफलता

दशमी के दिन इन मंत्रों का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ