छिपकली शरीर पर गिर जाए तो क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra19, Apr 2024 03:14 PMjagran.com

शरीर पर छिपकली गिरना

कई बार शरीर पर छिपकली गिर जाती है। ऐसे में लोग काफी परेशान होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि शरीर पर छिपकली गिरने पर क्या करना चाहिए?

अशुभ संकेत

शरीर पर छिपकली का गिरना अशुभ माना जाता है। कई बार छिपकली गिरने से लोग काफी डर जाते हैं और कई उपाय करने लगते हैं।

छिपकली गिरने पर क्या करें?

अगर आपके शरीर पर अचानक छिपकली गिर जाती है, तो तुरंत स्नान कर लें। इसके बाद भगवान की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से अशुभ प्रभाव दूर होने लगता है।

शत्रु पर विजय प्राप्त करना

शकुन शास्त्र के अनुसार, शरीर के बाईं ओर छिपकली गिरना शुभ संकेत होता है। इससे आपको शत्रु पर विजय मिल सकती है।

पेट पर छिपकली गिरना

ऐसा कहा जाता है कि पेट पर छिपकली का गिरना शुभ होता है। इसका मतलब आपको धन लाभ होने वाला है।

सुबह छिपकली दिखना

अगर आपको सुबह के समय छिपकली दिखाई देती है तो इसका मतलब आपकी आर्थिक तंगी दूर होने वाली है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

मां लक्ष्मी का प्रतीक

छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सुबह घर में छिपकली का दिखाई देना धन लाभ का संकेत होता है।

छिपकली को कैसे भगाएं?

घर में छिपकली को भगाने के लिए काली मिर्च के स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा प्याज और लहसुन के स्प्रे को भी उपयोग किया जा सकता है।

पढ़ते रहें

शरीर पर गिरने वाले जीवों के शुभ और अशुभ संकेत को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Chaitra Purnima कब है? करें ये 2 उपाय