डायबिटीज के मरीज न खाएं ये 4 चीजें, बढ़ जाएगी परेशानी


By Ashish Mishra17, May 2025 12:10 PMjagran.com

डायबिटीज के मरीज

अक्सर लोग डायबिटीज की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि इन मरीजों को क्या खाने से बचना चाहिए?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज क्या न खाएं

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे डायबिटीज के मरीजों को खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से परेशानी बढ़ने लगती है।

मीठी चीजें खाने से बचें

डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजें जैसे- चॉकलेट, चीनी, केक, पेस्ट्री और मिठाई आदि चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

मैदा वाली चीजें न खाएं

डायबिटीज का सामना करने वाले लोगों को मैदा और रिफाइंड आटे से बनी चीजें जैसे- पास्ता, नूडल्स, सफेद ब्रेड, पिज्जा और सफेद चावल आदि का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

मसालेदार चीजें न खाएं

डायबिटीज के मरीजों के ज्यादा मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से परेशानी बढ़ सकती है और हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

आलू खाने से बचें

डायबिटीज के मरीजों के आलू खाने से बचना चाहिए। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो ग्लूकोज में बदलकर ब्लड शुगर को बढ़ा देता है।

एक्सरसाइज करें

शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज होने का खतरा भी कम रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर के लिए नुकसानदायक चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ