नितांशी गोयल और जैकलीन फर्नांडिस के खूबसूरत लुक्स


By Priyam Kumari17, May 2025 12:07 PMjagran.com

Cannes Film Festival 2025

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में जैकलीन फर्नांडिस और नितांशी गोयल ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। कई बॉलीवुड स्टार्स इस फेस्टिवल में शामिल हुए।

Jacqueline और Nitanshi के लुक्स

एक तरफ लापता लेडीज की फूल कुमारी ने अपने लुक से सबका दिल जीता, तो वहीं, जैकलीन ने भी अपनी अदाओं से महफिल लूट ले गईं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दोनों एक्ट्रेस के लुक्स पर।

नितांशी का बॉडीकॉन लुक

नितांशी गोयल ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

जैकलीन का बॉडीकॉन लुक

रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस काफी सुंदर और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इस तरह के आउटफिट हर मौके पर खास लुक देती हैं।

नितांशी का साड़ी लुक

नितांशी गोयल इंडियन आउटफिट में बहुत प्यारी लगती हैं। एक्ट्रेस ने ऑर्गेंजा साड़ी वियर की है, जिसमे वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

जैकलीन का साड़ी लुक

जैकलीन ने अपने लुक स्टाइलिश और मॉडर्न बनाने के लिए प्री-ड्रेप साड़ी पहनी है। ऐसी साड़ी पार्टी या इवेंट के लिए बेस्ट है।

नितांशी की शॉर्ट ड्रेस

नितांशी की तरह खूबसूरत दिखने के लिए ऐसे प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल करें। एक्ट्रेस इसमें अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

जैकलीन की शॉर्ट ड्रेस

ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में जैकलीन काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। ऐसी ड्रेस पार्टी या डेट के लिए परफेक्ट ऑप्शन होती हैं।

एक्ट्रेसेज के इन लुक्स को कॉपी करके आप भी महफिल की जान बन सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram