दही में त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे


By Farhan Khan17, May 2025 11:56 AMjagran.com

दही होता है हेल्दी

शरीर को हेल्दी रखने के लिए गर्मी में अक्सर हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इन हेल्दी चीजों में दही भी शामिल है। यह पाचन से दिल तक सभी चीजों के लिए रामबाण माना जाता है।

दही में त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दही में त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाते है्ं तो इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

त्रिफला चूर्ण में मौजूद पोषक तत्व

त्रिफला चूर्ण में आंवला, बहेड़ा और हरड़ शामिल हैं। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, थियामिन, नियासिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन-ए, विटामिन-बी12, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप दही में त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाते हैं, तो इससे आपका दिल हेल्दी रहेगा क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि कैल्शियम से भरपूर दही में त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाने से हड्डियां लोहे जैसी मजबूत होने लगती है।

पाचन के लिए रामबाण

दही में मिक्स त्रिफला चूर्ण फाइबर का रिच सोर्स होता है, जो आपके पाचन को मजबूत बनाने का कम करता है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।

आंखें रहती हैं हेल्दी

विटामिन-ए आंखों की रोशनी दुरुस्त करने का काम करता है। ऐसे में आंखों को हेल्दी रखने के लिए दही में त्रिफला चूर्ण मिलाकर जरूर खाएं। इसमें विटामिन-ए होता है।

दही में त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाने से आपको ये गजब के फायदे मिलेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com