लिप्स हमारे चेहरे की सुंदरता को दोगुना कर देते हैं। लेकिन, अगर आप ड्राई लिप्स से परेशान हो चुकी हैं, तो चिंता न करें स्टोरी में बताए गए इन Lip Scrub का इस्तेमाल करें।
लिप्स की चमक को दोगुना करने के लिए आप चीनी और शहद से बने इस लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी डेड स्किन को हटाएगा। साथ ही, उन्हें मुलायम बनाएगा।
आप 1 कटोरी में 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर, पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए होंठो पर अच्छे से मसलें। उस के बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
क्या आप जानते हैं कॉफी में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो होंठों के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, दूध मुलायम बनाता है।
इस पेस्ट को बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच दूध क्रीम और 1 चम्मच ब्राउन शुगर लेकर अच्छे से मिलाएं। इसके गाढ़े पेस्ट को करीब 2 मिनट तक के लिए लिप्स पर स्क्रब अच्छे से स्क्रब करें। इसे आप हफ्ते में करीब 2 बार इस्तेमाल करें।
यह लिप स्क्रब होंठो को मुलायम और सॉफ्ट बनाता है। साथ ही, यह उन्हें फटने से भी बचाता है।
आप 1 कटोरी में 1 चम्मच बादाम तेल, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच ओटमील पाउडर को अच्छे से मिलाकर करीब 10 मिनट के लिए लिप्स पर मसलें। फिर, इसे गुनगुने पानी से साफ करें।
लिप्स को मुलायम और हाइड्रेट करने के लिए आप स्टोरी में बताए गए इन लिप स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik