शरीर में कोलेजन कम होने के क्या लक्षण होते हैं?


By Akshara Verma17, May 2025 11:02 AMjagran.com

कोलेजन की कम के लक्षण

कोलेजन त्वचा को जवां और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसकी कमी के कारण शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते है। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में।

चेहरे पर झुर्रियां

क्या आप जानते हैं बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है, जिसके कारण चेहरे पर काफी झुर्रियां आ जाती है।

त्वचा का ढीला पड़ना

कोलेजन की कमी के कारण चेहरे को त्वचा ढीली और लचीली होने लगती है। यह चेहरे के लुक को हल्का हल्का खराब कर देती है।

रूखी त्वचा

क्या आप जानते हैं शरीर में कोलेजन की कमी के कारण त्वचा धीरे-धीरे रूखी पढ़ने लगती हैं, जिसके कारण आपकी खूबसूरती में निखार कम आता है।

जोड़ों में दर्द और जड़कन

क्या आप जानते हैं कोलेजन कम होने से त्वचा के साथ-साथ जोड़ों और हड्डियों में भी समस्या पैदा हो जाती है।

बालों में कमजोरी

कोलेजन की कमी के कारण हमारे बाल पतले और कमजोर होने लगते है, जिससे वह जल्दी जल्दी टूटने लगते है।

पाचन की समस्या

क्या आप जानते हैं कोलेजन आपके पाचन को मजबूत बनाता हैं, परंतु इसकी कमी के कारण आपके पहन तंत्र पर भी काफी असर पड़ता है।

नाखूनों में कमजोरी

कोलेजन त्वचा के साथ-साथ हमारे नाखूनों को मजबूती देता है। यदि आपके नाखून कमजोर और टूट रहे है, तो यह कोलेजन की कमी के कारण होता है।

शरीर में कोलेजन की कमी के कारण आपको इन लक्षणों का सामना कर पड़ सकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik and Jagran