टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर हो गया है। हाल ही में, दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने एक पोस्ट करके जानकारी दी।
हालांकि, दीपिका कक्कड़ अपनी बेहतरीन अदाकारा के लिए जानी जाती हैं। फैशन की बात करें, तो वह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं।
38 की उम्र में भी दीपिका हर आउटफिट में शानदार लगती हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इन आउटफिट्स को कॉपी करें।
दीपिका कक्कड़ रेड कलर के कॉटन सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे सूट गर्मियों के लिए आरामदायक है। आप भी ऐसे सूट वॉडरोब में शामिल करें।
दीपिका ने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए टी-शर्ट के साथ जींस स्टाइल किया है। 38 प्लस महिलाएं उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
महिलाओं के बीच प्लाजो सूट का काफी क्रेज है। एक्ट्रेस ने चिकनकारी वर्क सूट पहना है, जिसमे वह काफी सुंदर लग रही हैं। आप भी ऐसे सूट ट्राई कर सकती हैं।
शादी फंक्शन में शानदार और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो दीपिका के जैसी हैवी वर्क गाउन को कॉपी करें। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
हर उम्र की महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप गर्मियों के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो ऐसी प्लेन साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहनें।
दीपिका के इन आउटफिट को कॉपी करके आप खूबसूरत नजर आ सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@ms.dipika)