पार्टी में पहनें Urvashi जैसी हॉट ड्रेसेज


By Akshara Verma17, May 2025 08:00 AMjagran.com

Urvashi की हॉट ड्रेसेज

पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए क्या आप पार्टी वियर ड्रेसेज की तलाश कर रही हैं? तो आइए नजर डालते हैं, एक्ट्रेस Urvashi Rautela की हॉट ड्रेसेज पर, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

शिमरी बॉडीकॉन गाउन

स्लिम गर्ल्स बैचलर या क्लब पार्टी में एक्ट्रेस की शिमरी बॉडीकॉन गाउन पहनकर बोल्ड लुक ले सकती हैं। आप इस ड्रेस के साथ पर्ल इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। एलिगेंट लुक देंगे।

वेलवेट ड्रेस

ग्रीन कलर की वेलवेट ड्रेस में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। फिगर फ्लॉन्ट करने के लिए आप एक्ट्रेस की इस ड्रेस को बोल्ड मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेस

पार्टी में ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को डार्क मेकअप और स्मोकी आईज के साथ ट्राई करें।

ब्लैक ड्रेस

डिजाइनर शोल्डर ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। आप पार्टी में हॉट और सेसी लुक के लिए इस ड्रेस को टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

शिमरी शॉर्ट ड्रेस

नाइट पार्टी में महफिल की स्पॉट लाइट बनाने के लिए आप एक्ट्रेस की शिमरी शॉर्ट ड्रेस को बोल्ड डार्क मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

सिजलिंग ड्रेस

अगर आप पार्टी की सुर्खियों में बने रहना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की यह रेड सिजलिंग ड्रेस आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह आपकी फिगर को भी काफी अच्छा लुक देगी। आप इस ड्रेस के साथ लैटिना मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

पार्टी या इवेंट में गॉर्जियस लुक के लिए आप एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज को कॉपी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@urvashirautela)