बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra09, Apr 2025 02:00 PMjagran.com

धन की कमी

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि बिस्तर के नीचे क्या रखने से व्यक्ति कंगाल होने लगता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

बिस्तर के नीचे न रखें ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे बिस्तर के नीचे रखने से बचना चाहिए। इन चीजों को रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

आभूषण न रखें

कई लोग रात में सोते समय बिस्तर के नीचे आभूषण उतारकर रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है और जीवन में संकट आने लगते हैं।

पर्स न रखें

वास्तु के अनुसार, सोते समय बिस्तर के नीचे पर्स या पैसे को नहीं रखना चाहिए। इससे पैसों का आवागमन बाधित होता है और व्यक्ति हमेशा कंगाल रहता है।

चाबी न रखें

रात में बिस्तर के नीचे वाहन या तिजोरी की चाबी नहीं रखनी चाहिए। इससे परिवार में आर्थिक तंगी आने लगती है और तरक्की के सारे रास्त बंद हो सकते हैं।

आर्थिक तंगी का सामना करना

बिस्तर के नीचे इन चीजों को रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

गृह क्लेश की समस्या

रात में सोते समय तकिए या बिस्तर के नीचे इन चीजों को रखने से गृह क्लेश की समस्या पैदा हो सकती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी खराब होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ