वास्तु शास्त्र में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे आए, इसके बारे में बताया गया है। इसमें प्रत्येक चीज के लिए नियम बताए गए हैं।
ऐसे में हम आपको पर्स से संबंधित कुछ वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे।
पर्स में कभी भी नुकीली वस्तुएं जैसे पिन, सेफ्टी पिन आदि नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन का हानि होती है, जिससे व्यक्ति गरीबी की शिकार होता है।
पर्स में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, इससे वास्तु दोष लगता है।
कई लोगों की आदत होती है कि वे पर्स में भगवान की मूर्ति रखते हैं। पर्स में भगवान की फोटो नहीं रखनी चाहिए, भगवान की फोटो को पूजा घर में ही रखें।
पैसों को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए नोटों को हमेशा व्यवस्थित ढंग से रखें। अव्यवस्थित ढ़ंग से पैसे रखने से धन हानि होती है।
अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे जो भी सामान खरीदते हैं, उसकी रसीद पर्स में रख लेते हैं। वास्तु में बताए नियमों के अनुसार, ऐसा करने से धन की हानि होती है।
वास्तु जानकारों की मानें तो पर्स में कभी भी नोटों को मोड़कर नहीं रखना चाहिए, इससे वास्तु दोष लगता है।
वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM