वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए किचन, घर में होगी बरकत


By Farhan Khan01, Sep 2023 04:24 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

किचन संबंधी नियम

वहीं, वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखा जाना जरूरी है। आइए किचन संबंधी वास्तु नियम जानते हैं।

किचन की दिशा

किचन ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां से मुख्य दरवाजे के बाहर से किचन का चूल्हा न दिखाई दे।

खाना बनाते वक्त दिशा

खाना बनाते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहना चाहिए। यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है।

बर्तन रखने की दिशा

रसोई घर में स्लैब या बर्तन रखने की अलमारी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए।

मसालों की दिशा

रसोई में उपयोग होने वाले मसालों और खाद्य पदार्थ को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए।

खिड़की की दिशा

वहीं ध्यान रखें कि किचन में बनी रोशनदान या खिड़कियां बड़ी होनी चाहिए।

बिजली के उपकरण की दिशा

बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सी आदि, बिजली उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं।

शौचालय न हो

कभी भी रसोईघर के ठीक सामने शौचालय नहीं होना चाहिए। वहीं शौचालय के ऊपर या नीचे भी किचन का होना ठीक नहीं माना जाता।