अक्सर लोग घर के मुख्य द्वार पर कुछ ऐसी चीजों रख देते हैं जो शुभ नहीं होता है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर किन चीजों को रखने से वास्तु दोष होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु से जुड़ी समस्या होने लगती है।
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे मुख्य द्वार पर रखने से बचना चाहिए। इन चीजों को परिवार में कलह और धन से जुड़ी समस्या भी होने लगती है।
कई बार लोग साफ-सफाई करने के बाद झाड़ू को मुख्य द्वार पर रख देते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी भी नाराज होने लगती है।
अक्सर लोग घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान रख देते हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल का स्टैंड रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे वास्तु दोष होने की संभावना बढ़ जाती है।
घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को रखने से वास्तु से जुड़ी से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य बीमारियों का भी सामना कर सकते हैं।
घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए। इसके अलावा मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा भी लगा सकते हैं।
वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ