सावन माह में क्या नहीं खाना चाहिए?


By Ashish Mishra24, Jul 2024 12:32 PMjagran.com

सावन का महीना

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। इसे माह में शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस महीने में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए?

सावन की शुरुआत और समापन

पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुरुआत सोमवार 22 जुलाई से हो गई है। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त सोमवार को होगा।

शिव जी की पूजा करना

सावन महीने में शिव जी की पूजा करने का विधान होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।

सावन में न खाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे सावन महीने में खाना वर्जित माना जाता है। इसे खाने से शिव जी नाराज होने लगता हैं और पूजा करने का फल नहीं मिलता है।

कढ़ी खाने से बचें

ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में कढ़ी खाने से बचना चाहिए। इसके पीछे यह मान्यता है कि शिव जी दूध और दही अर्पित की जाती है, इसीलिए कढ़ी खाने से बचना चाहिए।

तामसिक चीजें न खाएं

सावन महीने में तामसिक चीजें जैसे मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान सात्विक चीजों को ही खाना चाहिए।

ज्यादा मसालेदार चीजें न खाएं

सावन में तीखा और ज्यादा मसालेदार चीजों को नहीं खाना चाहिए। यह हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

फलों का सेवन करें

सावन महीने में फलों का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसके लिए डाइट में सेब, केला, अंगूर, अनार और पपीता को शामिल कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

व्रत और त्योहारों पर खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ