सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और आशीर्वाद की कामना की जाती है।
सावन महीने में भक्तगण भगवान शिव के दर्शन के लिए दूर-दूर मंदिरों में जाते हैं। सावन में पड़ने वाले सोमवार को भक्त व्रत का पालन करते हैं।
इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नेगेटिविटी दूर होती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
शिव जी की कृपा से रुके हुए कार्यों पूरे होते हैं और बिगड़े हुए कार्यों में भी सफलता प्राप्त होती है। इस महीने में भगवान शिव धरती पर विचरण करते हैं।
सावन महीने में रोजाना शिव रुद्र अष्टकम् का पाठ करना चाहिए। इस स्तोत्र का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस स्तोत्र का पाठ सावन भर करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शिव जी के आशीर्वाद से घर-परिवार में खुशहाली आती है।
सावन महीने में जरूरतमंद लोगों को सामर्थ्य अनुसार मदद करें। ऐसा करने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सावन महीने में इस स्तोत्र का पाठ करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com