फैटी लिवर में क्या नहीं खाना चाहिए?


By Priyam Kumari17, Sep 2025 05:39 PMjagran.com

फैटी लिवर में न खाएं ये चीजें

फैटी लिवर तब होता है जब आपके जिगर में सामान्य से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानें ऐसे में क्या नहीं खाना चाहिए।

तैलीय और फ्राई फूड्स

समोसा, पकौड़ी, चिप्स जैसी चीजें लिवर पर भारी पड़ती हैं और फैट जमा करती हैं। फैटी लिवर के मरीजों को इनसे बचना चाहिए।

सोडा और प्रोसेस्ड ड्रिंक

शरीर में ज्यादा शुगर और कैलोरी डालने वाले ये ड्रिंक फैटी लिवर को और बढ़ाते हैं। इन्हें पूरी तरह से टालना चाहिए।

ज्यादा शुगर वाले खाने

केक, पेस्ट्री, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक जिगर में फैट जमा करने वाले मुख्य कारण हैं। ज्यादा मीठा खाने से वेट बढ़ता है और लिवर खराब होता है।

फास्ट फूड और पिज्जा

ट्रांस फैट और अधिक कैलोरी से युक्त ये फूड्स जिगर के लिए भारी होते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।

अल्कोहल न पिएं

शराब लिवर को साफ करने और फैट को कम करने की क्षमता को कम कर देती है। फैटी लिवर के मरीजों के लिए पूरी तरह से हानिकारक है।

रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट

सॉसेज, बेकन, हॉटडॉग जैसी चीजों में उच्च मात्रा में फैट होता है, जो जिगर पर दबाव डालता है और फैटी लिवर बढ़ाता है।

व्हाइट ब्रेड और मैदा से बनी चीजें

सफेद ब्रेड, पास्ता, बिस्कुट जैसी चीजें ब्लड शुगर बढ़ाती हैं और शरीर में फैट जमा कर देती हैं।

फैटी लिवर से जल्द छुटकारा पाने के लिए इन चीजों को न खाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva