आयुर्वेद की दुनिया में जड़ी बूटियों का अहम रोल रहा है। ये पुराने से पुराने मर्ज से आसानी से ठीक करने में रामबाण मानी जाती है। गिलोय इन्हीं में से एक है। इसमें पोषक तत्वों का खजाना छुपा होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गिलोय का जूस पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
गिलोय विटामिन-सी, विटामिन-ए, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह जूस शरीर को निरोग रखता है।
अगर आपके शरीर में अक्सर खून की कमी रहती है, तो ऐसे में आपके लिए गिलोय का जूस किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए गिलोय का जूस पीना चाहिए। इस जूस में पोटेशियम पाया जाता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको गिलोय का जूस पीना चाहिए। यह जूस विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।
जिन लोगों की हड्डियां समय से पहले कमजोर हो गई है। उन लोगों को रोजाना गिलोय का जूस पीना चाहिए। इस जूस में कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बेस्ट होता है।
गिलोय का जूस पीते समय आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि इसे ज्यादा न पिएं। ज्यादा पीने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com