Maha Shivratri पर न खाएं ये 5 चीजें, टूट जाएगा व्रत


By Ashish Mishra24, Feb 2025 10:50 AMjagran.com

Maha Shivratri 2025

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के व्रत में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए?

महाशिवरात्रि कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा करने से तरक्की के योग बनते हैं।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।

इन चीजों को खाने से बचें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे महाशिवरात्रि के व्रत में खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से व्रत टूट सकता है और पूजा का फल नहीं मिलता है।

लहसुन-प्याज न खाएं

महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाले साधकों को लहसुन-प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से शिव जी नाराज होने लगते हैं।

मांस-मदिरा का सेवन न करें

महाशिवरात्रि के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अन्न और नमक न खाएं

अगर आप महाशिवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं, तो अन्न और नमक खाने से बचें। इसे खाने से व्रत टूट सकता है और कोई फल भी नहीं मिलेगा।

इन चीजों का सेवन करें

महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाले साधकों को फल, दूध, दही, मिठाई, सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना की खिचड़ी और कुट्टू के आटे की पूरी खाना चाहिए।

पढ़ते रहें

व्रत के दौरान न खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ