Aaj Ka Rashifal 24 Feb: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra24, Feb 2025 08:03 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में फायदा दिखाई पड़ेगा। आज आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे, जिस कारण बिगड़ा हुआ काम बन सकता है।

वृषभ राशिफल

आज कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, जिससे तनाव बना रहेगा। आज आपके संपर्क के लोग आपसे धोखा कर सकते हैं। आप किसी बड़े षड्यंत्र में फंस सकते हैं। अच्छा होगा सावधान रहें।

मिथुन राशिफल

आज वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज काम में कोई गलत डिसीजन ले बैठेंगे। इस वजह से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में विरोधी बढ़ेंगे।

कर्क राशिफल

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए आप अपने सहयोगियों से मदद मांग सकते हैं। आज के दिन कोई विशेष लाभ होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपने सरकारी नौकरी के लिए कोई एग्जाम दिया है, तो आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसके लिए तैयार रहिए।

कन्या राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस होगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर कर सामने आ सकता है, जिस कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशिफल

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचना है।

वृश्चिक राशिफल

आज यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

धनु राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें घर के सभी लोग साथ देंगे।

मकर राशिफल

आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है, जिस कारण आप काफी परेशान दिखाई पड़ेंगे। साथ ही आप आर्थिक स्थिति से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप अपना बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। आज किसी भी प्रकार का विवाद करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। अच्छा होगा वाणी पर कंट्रोल रखें।

मीन राशिफल

आज आप अपने पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी।