Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, होगी चांदी ही चांदी


By Farhan Khan23, Feb 2025 08:45 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक काम का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों का योग बनेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नए बना काम का आज आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी काम विशेष के लिए लंबी यात्रा पर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे है। तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आपसे बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है। आप जिस काम के लिए प्रयासरत हैं आज आपका काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है।

कुंभ राशिफल

आज किसी अपरिचित की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें।

मीन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा काम आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे।