घर में ऐसे करें कपूर का इस्तेमाल, समस्याओं का होगा अंत


By Farhan Khan22, Feb 2025 09:00 PMjagran.com

आरती में कपूर है बेहद जरूरी

हम सभी अपने घरों में सुबह-शाम भगवान की आरती करते हैं। इसमें हम कई चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं, जिसमें से कपूर बेहद अहम माना गया है।

घर में कपूर जलाने के फायदे

पूजा के समय कपूर जलाने की प्रथा प्राचीन समय से ही चली आ रही है। घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

घर में ऐसे जलाएं कपूर

आज हम आपको घर में कपूर जलाने का तरीका बताएंगे, जिससे सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

राहू, केतू और शनि से मिलेगी राहत

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अगर आप राहू, केतू और शनि से राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रात में सोने से पहले कपूर जलाना चाहिए।

आकस्मिक घटना से मिलेगी निजात

रात को हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर जलाने से आकस्मिक घटना की परेशानी से निजात मिलती है। आपको भी जलाना चाहिए।

बन जाएंगे बिगड़े काम

लाख कोशिश करने के बावजूद भी अगर आपका काम नहीं बन पा रहा है, तो इसके लिए चांदी की कटोरी में लगातार लौंग और कपूर जलाएं।

नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगी मुक्ति

अगर आप नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति चाहते हैं, तो आप अपने घर या दुकान में कपूर की गोलियां रख सकते हैं। इससे आपके घर में धन का लाभ भी मिलता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com