सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
03 अक्टूबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इसका समापन 11 अक्टूबर 2024 को होगा। इस बीच विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा होती है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे नवरात्रि व्रत में खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से व्रत टूट जाता है और फल भी नहीं मिलता है।
नवरात्रि में व्रत रखने वाले साधक को साधारण नमक का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप सेंधा नमक खा सकते हैं। इसे खाने से व्रत खंडित नहीं होती है।
शारदीय नवरात्रि व्रत को दौरान गेंहू और चावल नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से व्रत टूट जाता है और पूजा करने का शुभ फल नहीं मिल पाता है।
नवरात्रि व्रत के दौरान लहसुन-प्याज खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं और साधक का व्रत भी खंडित हो सकता है।
कई लोग नवरात्रि में तामसिक चीजों का सेवन करते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नवरात्रि में इन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
व्रत रखने वाले लोगों को आलू और मूंगफली, आलू के चिप्स, कुट्टू के आटे की रोटी और साबूदाने की खिचड़ी को शामिल कर सकते हैं।
व्रत के दौरान ध्यान रखने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ