हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे मकर संक्रांति के दिन नहीं करना चाहिए। इन कामों को करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।
जिन व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती हैं, उन्हें धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं, कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होने लगती हैं।
साल 2024 में मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन को काफी पवित्र माना जाता है।
अगर आप मकर संक्रांति के दिन मांसाहारी भोजन करेंगे तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी। जिसकी वजह से आपको धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। अगर आप बिना स्नान किए भोजन करेंगे तो मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाएंगी।
कई लोग मकर संक्रांति के दिन अल्कोहल का सेवन करते हैं। ऐसा करने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
मकर संक्रांति के दिन गुस्सा करने से बचना चाहिए। इस दिन बोलने से पहले अच्छी तरह सोच लेना चाहिए। गलत शब्द का उपयोग करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
मकर संक्रांति के दिन तुलसी की पत्ती तोड़ने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिसके चलते कंगाली आ सकती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ