हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे करना वर्जित होता है। आइए जानते हैं कि माघ में कौन से काम करने से बचना चाहिए?
इस माह किए कामों का फल कई जन्मों तक मिलता रहता है। इस साल माघ माह की शुरुआत 26 जनवरी 2024 से होगी। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।
माघ माह में तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए। अगर आप तामसिक चीजों का सेवन करेंगे तो कई परेशानियां हो सकती हैं।
माघ महीने में लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो जीवन भर घर में क्लेश बना रहेगा। इस माह में लोगों का सम्मान करना चाहिए।
माघ महीने में मूली का सेवन करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान मूली खाने से हेल्थ को नुकसान हो सकता है। माघ में पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
अगर आप किसी का अपमान करते हैं तो इससे आपके जीवन में भी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। माघ माह में किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
माघ माह में ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए। इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य को नमस्कार करना चाहिए। इस माह में स्नान करने से शुभ फल मिलता है।
माघ माह में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की भी पूजा करने से धन की हानि से बचा जा सकता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ