अक्सर लोग घर में दीपक जलाते हैं। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं कि दीपक में लौंग डालकर जलाने से क्या फायदे होते हैं?
घर में किसी भी काम को करते समय वास्तु का विशेष ध्यान देना चाहिए। कई वास्तु के अनुसार काम न करने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।
ज्योतिष शास्त्र में दीपक साथ लौंग जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा करने से धन आकर्षित होने लगता है और परिवार में तरक्की होने लगती है।
घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश होने से कई परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, दीपक में लौंग डालकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।
अक्सर लोग आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को दीपक में लौंग डालकर जलाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन प्राप्ति का योग बनता है।
अगर आपको कार्य क्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है तो दीपक में लौंग डालकर जलाएं। ऐसा करने से रुके हुए काम होने लगते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।
कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और अन्य दोष से छुटकारा पाने के लिए दीपक में लौंग डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होने लगते हैं।
पूजा करते समय आरती में कपूर के साथ लौंग जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में व्याप्त क्लेश दूर होने लगता है। इसके साथ ही घर में खुशहाली आने लगती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ