अक्सर लोग चाहते हैं कि उनका चेहरे ग्लो करता रहे। ऐसे लोगों को चेहरे पर कुछ चीजें लगानी चाहिए। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले किन चीजों को लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है?
कई बार लोग चेहरे को चमकदार बनाने के चक्कर में गलत प्रोडक्ट्स का उपयोग कर लेते हैं। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे की समस्या होने लगती है।
अगर आप चेहरे पर ग्लो को बनाए रखना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले कुछ चीजें जरूरी अप्लाई करें। इन चीजों को लगाने से चेहरे पर नेचुरल चमक आने लगती है।
रात में सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाना फायदेमंद माना जाता है। इससे टैनिंग की समस्या दूर होने लगती है और चेहरा पूरी तरह से ग्लो करने लगता है।
रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाने से स्किन साफ होने लगती है। रोजाना चेहरे पर एलोवेरा लगाकर मालिश करने से नेचुरल ग्लो आता है।
गुलाब जल में हल्दी और चंदन मिलाकर फेस पैक बना लें। नियमित रूप से इस पैक को चेहरे पर लगाना चाहिए। 20-23 मिनट तक लगाए रखने के बाद पानी से धो लें। इससे चेहरा चमकने लगता है।
यह तेल स्किन के लिए लाभकारी होता है। रात में सोने से पहले चेहरे को धोकर नारियल तेल से मालिश करें। ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट रहती है और चेहरे ग्लो करने लगता है।
टमाटर का रस में नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इन पेस्ट को चेहरे पर करीब 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। ऐसा करने चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है।
चेहरे से दाग-धब्बे दूर करने और उसे चमकदार बनाने के उपाय के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ