घर की छत पर लगाएं ये 2 चीजें, दरिद्रता होगी दूर


By Ashish Mishra15, Oct 2024 01:19 PMjagran.com

छत पर रखने वाली चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे छत पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि छत पर किन चीजों को रखने से दरिद्रता दूर होने लगती है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

छत पर रखें ये चीजें

दरिद्रता का सामना करने वाले लोगों को छत पर कई शुभ चीजों को रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

छत पर त्रिशूल लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर की छत पर त्रिशूल लगाने से कई लाभ होते हैं। इसे लगाने से महादेव की कृपा बनी रहती है और कार्यों में आ रही रुकावट दूर होने लगती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए छत पर त्रिशूल लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

छत पर पौधे लगाएं

वास्तु के अनुसार, छत पर उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में पौधे जैसे- तुलसी और गेंदा लगाना चाहिए। वहीं, पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फूल लगाए जा सकते हैं।

घर में आती है सुख-समृद्धि

घर की छत पर इन चीजों को लगाने से दरिद्रता दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, घर में बुरी नजरों का प्रवेश भी नहीं होती है।

छत पर न रखें ये चीजें

घर की छत पर कबाड़ एकत्र नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वास्तु के लिहाज से अशुभ माना जाता है। इससे परिवार के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ