दिवाली पर घर आएंगी मां लक्ष्‍मी, आज ही घर से बाहर कर दें ये चीजें


By Farhan Khan15, Oct 2024 12:48 PMjagran.com

दिवाली का पर्व

दिवाली का पर्व 01 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे।

दीपक जलाकर भव्य स्वागत

इसके चलते अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। इस पर्व से जुड़े नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं।

मां लक्ष्मी का आगमन

इन नियम का पालन करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

साफ-सफाई का ध्यान

दिवाली के दौरान घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास साफ जगह पर ही होता है।

इन चीजों को करें बाहर

आज हम आपको बताएंगे कि दिवाली से पहले से घर से किन चीजों का बाहर करने देना चाहिए? आइए इन चीजों के बारे में जानें।

टूटा हुआ शीशा

घर में टूटा हुआ शीशा रखने से नकारात्मकता ऊर्जा फैलती है और परिवार के सदस्यों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

बंद या खराब घड़ी

इसलिए इसे दिवाली से पहले ही घर से बाहर कर दें। इसके अलावा बंद या खराब घड़ी को भी घर में नहीं रखना चाहिए।

खंडित मूर्ति

यदि आपके घर या मंदिर में किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति विराजमान है, तो उसे दिवाली पहले ही नदी या तालाब में विसर्जित कर दें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com