गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु को क्या चढ़ाना चाहिए?
जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करते समय शुभ चीजों को चढ़ाना चाहिए। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय पारिजात, कमल और वैजयंती के फूल चढ़ाने चाहिए। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।
भगवान विष्णु को मखाने और और साबूदाने की खीर चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी का पत्ता चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि काला और सफेद तिल भगवान विष्णु के शरीर से उत्पन्न हुआ है। घी का दीपक जलाकर काले या सफेद तिल चढ़ाने चाहिए।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय इन चीजों को अर्पित करने से मनोकामना पूरी होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
देवी-देवताओं को भोग लगाने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ