गुरुवार के दिन विष्णु भगवान को क्या चढ़ाना चाहिए?


By Ashish Mishra14, Aug 2024 10:00 PMjagran.com

गुरुवार का दिन

यह भगवान विष्णु को समर्पित रहता है। गुरुवार को पूजा-पाठ करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को क्या चढ़ाना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

भगवान विष्णु को क्या चढ़ाएं?

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से नारायण जी प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

पीतांबर अर्पित करें

भगवान विष्णु को पीतांबर बेहद प्रिय है। गुरुवार के दिन पीतांबर अर्पित करने से नारायण प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने विवाह में आ रही बाधा दूर होने लगती है।

तुलसी दल चढ़ाएं

भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। नारायण को तुलसी दल का भोग लगाना शुभ होता है। इसके अलावा, तुलसी की माला भी अर्पित कर सकते हैं।

पीली चीजों का भोग लगाएं

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीली चीजें जैसे गुड़-चने की दाल, केला, केसरिया भात का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानी दूर होने लगती है।

वैजयंती के फूल

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को वैजयंती के फूल बेहद प्रिय होते हैं। इसे अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में प्रसन्नता और कारोबार में तरक्की होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को ये चीजें अर्पित करने धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ