हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अधिकतर घरों में लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। लड्डू गोपाल की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
वास्तु में लड्डू गोपाल की मूर्ति से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में खुशहाली आती है।
लड्डू गोपाल की मूर्ति लाने का सबसे शुभ समय जन्माष्टमी है। इसके अलावा सावन या फिर भाद्रपद में किसी भी दिन इसकी मूर्ति ला सकते हैं।
एकादशी का दिन भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति घर ला सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु में दिशाओं का अत्यधिक महत्व होता है। लड्डू गोपाल की मूर्ति रखने की सही दिशा ईशान कोण मानी गई है। इस दिशा में मूर्ति रखने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
लड्डू गोपाल को झूले पर बिठाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें ऊंचे स्थान पर आसन देना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए।
लड्डू गोपाल की मूर्ति को हमेशा साफ रखना चाहिए। इसके अलावा उनके सामने कभी भी नेगेटिव विचार नहीं लाने चाहिए।
लड्डू गोपाल की मूर्ति से जुड़े इन वास्तु नियमों का पालन करने से मंगल फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com