अक्सर लोग धन प्राप्ति के लिए कई उपाय करते हैं। ऐसे लोगों को वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर क्या रखने से धन लाभ होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे मुख्य द्वार पर रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी की रखना बेहद शुभ होता है। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाना चाहिए। इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है और धन का आवागमन होता है।
वास्तु के अनुसार, रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए। इसे रखने से धन लाभ और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
मुख्य द्वार पर इन चीजों को रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
धन लाभ के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ