शाम की पूजा में धूप जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra01, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

धूप जलाना

अक्सर लोग शाम को पूजा करते समय कई उपाय करते हैं। इस दौरान धूप जलाने का भी विधान होता है। आइए जानते हैं कि शाम की पूजा में धूप जलाने से क्या होता है?

पूजा-पाठ करना

रोजाना सुबह शाम पूजा-पाठ करने के देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पूजा में धूपबत्ती जलाने के फायदे

सुबह-शाम पूजा करते समय सुगंधित चीजों को जलाना शुभ होता है। ऐसे में धूपबत्ती जलाने से साधक को कई लाभ होते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

वास्तु के अनुसार, पूजा करते समय धूप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मानसिक शांति की प्राप्ति

कई लोग तनाव का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को सुबह-शाम पूजा करते समय धूप जलाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

ग्रह के प्रभाव को कम करना

पूजा करते समय धूप जलाने से ग्रह के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, वास्तु दोष दूर होने लगता है।

देवी-देवता होते हैं प्रसन्न

रोजाना स्नान करने के बाद पूजा करते समय धूपबत्ती जलाना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और साधक के ऊपर कृपा बनाए रखते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

पूजा के समय धूप जलाने से भगवान प्रसन्न होकर साधक को कामयाब होने के लिए आशीर्वाद देते हैं। जिससे व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ