शरीर में आयरन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra09, Jun 2024 09:00 AMjagran.com

शरीर में आयरन की कमी

अक्सर लोगों के अंदर आयरन की कमी होने लगती हैं। ऐसे में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि आयरन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

एनीमिया की समस्या

शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही, शरीर में खून की कमी भी होने लगती है।

इन चीजों को खाएं

कई चीजें ऐसी होती हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इन चीजों को खाने से आयरन समेत कई तत्वों की कमी दूर होने लगती है।

चुकंदर खाएं

इसमें आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, हीमोग्लोबिन विटामिन बी1, बी2, बी12 और विटामिन-सी होता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होने लगती है।

तिल के बीज का सेवन

इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, कॉपर, जिंक, सेलेनियम, विटामिन बी6, ई और फोलेट होता है। इसे डाइट में शामिल करने से आयरन की कमी दूर होती है। इसे शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं।

मोरिंगा के पत्ते

इस पत्ती में विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर लेने से शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है।

खजूर खाएं

यह आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन ए और सी से भरपूर है। रोजाना 3-5 खजूर खाने से आयरन बढ़ने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ