नवरात्र के बाद कलश के जवारे का क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra12, Oct 2024 11:51 AMjagran.com

नवरात्र का समापन

सनातन धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व होता है। वहीं, नवरात्र में उपयोग हुई कई चीजों का उपयोग करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि कलश के जवारे का क्या करना चाहिए?

कलश विसर्जन करना

नवरात्र के समाप्त होने के बाद लोग कलश का विसर्जन करते हैं। इस दौरान कलश के जवारे और अन्य चीजों का उपयोग धन लाभ के लिए कर सकते हैं।

जवारे का क्या करें?

नवरात्र के बाद कलश के जवारे से कई उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से साधक के जीवन में आने वाली कई परेशानियां दूर होने लगती हैं।

जवारे को पूजा स्थल पर रखें

नवरात्र के बाद कलश के जवारे को पूजा स्थल पर रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति तरक्की करता है।

तिजोरी में जवारे रखें

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तिजोरी में जवारे को रखना चाहिए। ऐसा करने से तिजोरी में धन की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को पूजा स्थल पर जवारे रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए तिजोरी में जवारे रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और व्यक्ति करियर में तरक्की करते हैं।

जवारा इस दिशा में न रखें

इसे घर की दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए। इस दिशा रखने से व्यक्ति को आर्थिक स्थिति का सामना कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ