दशहरा पर शमी के पत्ते से करें ये उपाय, होगी धन प्राप्ति


By Ashish Mishra12, Oct 2024 10:50 AMjagran.com

दशहरा 2024

हिंदू धर्म में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से बनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। आइए जानते हैं कि दशहरा पर शमी के पत्ते से कौन सा उपाय करना चाहिए?

धन की कमी का सामना करना

कई लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को दशहरा पर्व पर उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से धन लाभ होता है।

शमी के पत्ते का उपाय

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों के लिए शमी के पत्ते का उपाय बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति तरक्की करता है।

तिजोरी में शमी पत्ता रखें

दशहरा पर्व पर शमी के पौधे की पूजा करने के लिए बाद उसके पत्ते को तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से व्यक्ति की आय में बढ़ोत्तरी होने लगती है।

शमी के पौधे की पूजा करें

दशहरा पर्व पर स्नान करने के बाद विधि-विधान से शमी के पौधे की पूजा करें। इसके बाद पौधे को स्पर्श करके आशीर्वाद लें। ऐसा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

शमी के पौधे पर दूध अर्पित करें

दशहरा के दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करके कच्चे दूध में काला तिल मिलाकर शमी के पौधे पर अर्पित करें। इससे ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होने लगता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

दशहरे पर इन उपायों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कार्यों में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

दशहरा पर्व पर शमी के इन उपायों को करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

धन प्राप्ति के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ