घर में वास्तु दोष होने पर कई समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु दोष हटाने के लिए क्या करना चाहिए?
वास्तु दोष होने पर घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों को घबराहट होने लगती है।
अगर आप वास्तु दोष की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो घर में उपाय करें। कई उपाय ऐसे हैं जिसे करने से वास्तु दोष दूर होने लगता है।
वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए घर की किसी दिशा में कपूर की 2 टिकिया रख दें। इस टिकिया के गलने के बाद दूसरी रख दें।
वास्तु दोष होने पर पानी में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए। इसके साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा दर्पण लगाना चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके लिए तुलसी, नीम और मनी प्लांट लगा सकते हैं।
घर मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर होने लगता है। इसके अलावा, घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
वास्तु दोष को दूर करने के उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ