पिंपल्स की समस्या आज काफी कॉमन हो चुकी है। इसके चलते चेहरा बेहद खराब नजर आता है और स्किन से जुड़ी अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि पिंपल्स से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।
शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो पिंपल्स को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
शहद की कुछ बूंदे पिंपल्स पर लगाएं। रात भर इसे ऐसे ही लगा रहने दें। सुबह में ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।
ग्रीन टी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कील-मुंहासों के साथ-साथ सूजन को कम करने में मददगार माने जाते हैं।
ग्रीन टी को एक कप पानी में डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद इसे पिंपल्स पर लगाएं।
पिंपल फ्री स्किन के लिए एलोवेरा जेल किसी रामबाण से नहीं। रात में सोते वक्त इसे चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।
बर्फ के इस्तेमाल से भी चेहरे से पिंपल्स गायब हो सकते हैं। बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक कॉटन पैड पर लेकर पिंपल्स पर लगा सकते हैं।
इन नेचुरल चीजों की मदद से आप पिंपल्स से निजात पा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com