गणेश जी को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra07, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

बुधवार का दिन

यह दिन गणेश जी को समर्पित रहता है। बुधवार को बप्पा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गणेश जी को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?

गणेश जी की पूजा करना

किसी भी पूजन को शुरू करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगता हैं।

गणेश जी को कैसे खुश करें

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस दौरान बप्पा को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए।

दूर्वा अर्पित करें

गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। बप्पा की पूजा करते समय दूर्वा अर्पित बेहद शुभ माना जाता है। इससे गणेश जी प्रसन्न होने लगते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें

बप्पा की पूजा करते समय सिंदूर लगाना शुभ माना जाता है। इससे गणेश जी प्रसन्न होने लगते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

गणेश जी को भोग लगाएं

बप्पा को लड्डू और मोदक बेहद प्रिय है। पूजा करते समय इन चीजों का भोग लगाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। इन चीजों को चढ़ाने से बिगड़े काम बनने लगते हैं।

शमी का पत्ता अर्पित करें

भगवान गणेश को बुधवार के दिन शमी का पत्ता करें। ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और कार्य में भी सफल होते हैं।

मंत्र का जाप करें

भगवान गणेश की पूजा करते समय वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा मंत्र का जाप करें। इससे बप्पा प्रसन्न होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ